होम / मध्य प्रदेश : ग्वालियर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला

मध्य प्रदेश : ग्वालियर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला

• LAST UPDATED : August 7, 2022

इंडिया न्यूज़, Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जानकरी के मुताबिक, शहर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दीनदयाल नगर में चार अगस्त को हुई यह घटना इलाके के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज आए सामने 

सोशल मीडिया पर भी सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स एक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता नजर आया। बाद में गोरक्षा संगठन राष्ट्रीय सुरक्षा वाहिनी के संभाग अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश : संदिग्ध मवेशी तस्करी में एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox