होम / AICC President Election: राहुल को राम बताने पर कांग्रेस में गृहयुद्ध,

AICC President Election: राहुल को राम बताने पर कांग्रेस में गृहयुद्ध,

• LAST UPDATED : October 19, 2022

MP NEWS: कांग्रेस में राहुल को श्री राम बताने पर गृहयुद्ध शुरू हो गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि प्रभु श्री राम की तुलना राहुल गांधी से कर चमाचागिरी के सारे रिकॉर्ड कुछ पार्टी के लोगों ने तोड़ दिए हैं। इस तरह के लोगों से पार्टी उपहास का केंद्र बिंदु बन जाती है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा है, वो ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

बता दे कि मल्लिकार्जुन खड़गे ऑल इंडिया कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं. खड़गे को 7897 वोट मिले है। वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले है। जबकि 416 वोट रद्द हो गए. बता दें कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था।

परसादी लाल और नाना पटोले ने की तुलना

कांग्रेस नेता और राजस्थान सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान श्री राम की यात्रा से की थी। इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले ने राहुल गांधी और भगवान राम के नाम का पहला अक्षर ‘रा’ होने को एक संयोग बताया है। पटोले ने कहा था कि इस संयोग के बाद भी कांग्रेस राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से नहीं करती है।

कांग्रेस के लोग अपने आप को बदलने को राजी नहीं

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले राम के बारे में लक्ष्मण से ज्यादा अच्छा कौन जानता होगा। कांग्रेस के लोग अपने आप को बदलने को राजी नहीं हैं। एक देवकांत बरूआ जी कहते थे इंदिरा है तो भारत है। भारत है तो इंदिरा है। अब इंदिरा जी नहीं है, लेकिन भारत तो है। ऐसे ही चापलूसों की फौजें जो लक्ष्मण सिंह ने बताई हैं। उनको सोचना चाहिए।

केरल के प्रदेश अध्यक्ष ने भी भगवान के ऊपर इसी तरह के सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं बोला है। मिश्रा बोले ये चुनाव के समय कोट के ऊपर जनेऊ डाल लेते है, खुद को कश्मीरी पंडित बताते हैं। वे पूरे आदमी ही बन जाएं वह पर्याप्त है।

12 राज्यों से गुजरेंगी भारत जोड़ो यात्रा

बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई थी। यात्रा अभी तक चार राज्यों से गुजर चुकी है। 3750 किमी की यात्रा 12 राज्यों से गुजरेंगी। यात्रा का समापन कश्मीर के श्रीनगर में होगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox