होम / MP Foundation Day 2022 आयोजित होंगे आकर्षक कार्यक्रम,की प्रसिद्ध हस्तियां होंगी शामील

MP Foundation Day 2022 आयोजित होंगे आकर्षक कार्यक्रम,की प्रसिद्ध हस्तियां होंगी शामील

• LAST UPDATED : November 1, 2022

MP Foundation Day 2022: मध्‍य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम भोपाल में स्थित लाल परेड ग्राउंड में होगा। मुख्यमंत्री सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सुप्रसिद्ध तीन संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय समूह द्वारा बैंड प्रस्तुति और जानीमानी कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का साथी कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका “शिव महात्म्य” का कार्यक्रम देखने का राजधानी के नागरिकों में उत्साह निर्मित हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम को लेकर आदेश दिए है। उन्होंने कहां है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस समारोह पर सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल जिला प्रशासन, संस्कृति और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए है। साथ ही मुख्यमंत्री  को जानकारी दि गयी है कि मुख्य समारोह सहित अन्य गतिविधियों के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर की गई आकर्षक साज सज्जा

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास में विशेष विद्युत सज्जा की गई। मुख्यमंत्री निवास के मुख्य भवन सहित अन्य कार्यालय कक्षों को भी सजाया गया। उद्यानों और बाहरी द्वार एवं भवन के भीतरी मार्गों पर भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दि बधाई

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कभी अपना मध्‍य प्रदेश बीमारू था मध्यप्रदेश, लेकिन अब हम तेज गति से आगे बढ़े हैं। इस साल मध्य प्रदेश की आर्थिक विकास दर 19.76% है। बीमार से सुचारू, और अब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर आपसे यही प्रार्थना है कि मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में आप अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कृपा करें।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox