होम / Bharat Jodo Yatra:भारत जोड़ो यात्रा पर लगेगी ब्रेक, गुजरात चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra:भारत जोड़ो यात्रा पर लगेगी ब्रेक, गुजरात चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी

• LAST UPDATED : November 15, 2022
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बिच में रोकी जाएगी। इसके चलते मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा के तय कार्यक्रम में तब्दीली की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बताया की , पहले यात्रा का एमपी में एक दिन का ब्रेक लेना था। मध्य प्रदेश में यात्रा का 20 की रात पहुंचने वाली थी और 21 को विश्राम का दिन था।  उसे अब दो दिन बढ़ा दिया गया है। 21 और 22 नवंबर को विश्राम के बाद 23 नवंबर से यात्रा मध्य प्रदेश में फिर शुरू होगी।
21 और 22 नवंबर को राहुल गांधी गुजरात में चुनावी दौरे पर रहेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बुधवार को महाराष्ट्र के मालेगांव में दोपहर 1.00 बजे बड़े कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी। यहां राहुल गांधी की यात्रा और गुजरात चुनाव प्रचार का पूरा शेड्यूल तय किया जाएगा।

गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है। दूरसी तरफ कांग्रेस देशभर में 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही हैं। हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार न करने को लेकर राहुल गांधी लगातार बीजेपी नेताओं के निशाने पर थे। बात करे हिमाचल कि तो हिमाचल  में प्रियंका गांधी के साथ तमाम बड़े कांग्रेसी नेताओं ने कमान संभाल रखी थी। ऐसे में अब राहुल गांधी ने गुजरात में चुनाव प्रचार करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े: Shivraj cabinet:शिवराज कैबिनेट का दिसंबर में होगा फेरबदल दिसंबर,10 से 12 नए दावेदार                   होंगे शामिल
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox