होम / BJP MP Pragya Thakur: श्रद्धा मर्डर केस पर प्रज्ञा ने दिया बयान, कहा- इतनी क्रूरता सिर्फ लव जिहाद वाले ही कर सकते हैं

BJP MP Pragya Thakur: श्रद्धा मर्डर केस पर प्रज्ञा ने दिया बयान, कहा- इतनी क्रूरता सिर्फ लव जिहाद वाले ही कर सकते हैं

• LAST UPDATED : November 24, 2022
BJP MP Pragya Thakur: मध्यप्रदेेश की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा अपने बयानोे के लेकर चर्चा में बनी रहती है। इसी कड़ी में प्रज्ञा ठाकुर ने श्रद्धा मर्डर केस को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। जिसमें उन्होंने श्रद्धा मर्डर केस कोलव जिहाद का मामला बताते हुए लड़कियों को जागरूक रहने की सलाह दी है।
आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने कहा, श्रद्धा जिसके 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे और उसे एक-एक कर फेंका, वह एक योजना के तहत किया गया है। लव जिहाद का हमारे समाज में जहर फैल रहा है। वह देश के लिए एक कलंक है। इसको मिटाना और जागरूक करना, हम सबकी ज़िम्मेदारी है। क्योंकि हिन्दू कभी ऐसा नहीं करता है। इतनी विभत्स हत्या, इतनी क्रूरता सिर्फ लव जिहाद वाले ही कर सकते हैं।
आगे उन्होंने कहा, हमें लड़कियों के अंदर यह चीज जगानी पड़ेगी कि आप हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो। लव कुछ नहीं होता है सब बेकरा की बाते है। लव तो अब जिहाद हो चुका है। पहले प्रेम होता था, प्रेम का मतलब समर्पण होता है। हम सन्यासी एक बात कहते हैं। हमारा जीवन इस प्रकार का हो जाता है कि जब हम प्रेम करते हैं तो अटूट प्रेम करते हैं और प्रभु को समर्पित हो जाते हैं। प्रेम की परिभाषा को लव कर दिया है और लव के आगे इसमें जिहाद जोड़ दिया है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox