होम / Bharat Jodo Yatra: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर घमासान, बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग हुई तेज

Bharat Jodo Yatra: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर घमासान, बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग हुई तेज

• LAST UPDATED : November 26, 2022
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालु हो चुका है। जिसके चलते दोनों के बीच की लड़ाई अब कोर्ट तक पहुंच गयी हैं। भारत जोड़ो यात्रा में कथित तौर पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे से शुरू हुए थे।

जिस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, “भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है।पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

कांग्रेस सांसद ने सीएम पर लगाया राजनीति करने का आरो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के  बयान पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि ग़लत और एडिटेड वीडियो को प्रचारित करना अपराध है शिवराज जी। आप एक सीनियर मुख्य मंत्री और राज नेता है। आप की पुलिस ने आनंद राय पर मात्र ग़लत वीडियो फॉरवर्ड करने पर अपराध दर्ज किया। आप तो राजनीतिक फ़ायदे के लिए कर रहे है।

वीडियो हुआ था वायरल
दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया गया। वहीं,कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से इस वीडियो को फर्जी बताया गया।

यह भी पढ़े: Babulal Mevra joined BJP: श्‍योपुर में पूर्व मंत्री बाबूलाल मेवरा ने की घर वापसी,कांग्नेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

जिस पर कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिलता देख बौखलाई बीजेपी ने यात्रा को बदनाम करने के लिए वीडियो चला रही है। हम इसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम बीजेपी के ऐसे घिनौने हथकंड़ों के लिए तैयार हैं। बीजेपी को करारा जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: Bhopal:भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी तोड़ो का एक और उदाहरण, कांग्नेस छोड़ नरेंद्र सलूजा                 भाजपा में हुए शामिल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox