होम / Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की एसी दीवानगी, युवक ने सिर पर बनवाया कांंग्रेस का पंजा!

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की एसी दीवानगी, युवक ने सिर पर बनवाया कांंग्रेस का पंजा!

• LAST UPDATED : November 28, 2022

Bharat Jodo Yatra: आपने देश में योगी और मोदी जी के प्रशंसकों को तो देखा ही होगा। किसी ने अपनी दीवानगी जाहिर करने के लिए योगी जी का टैटू अपने पूरे शरीर पर गुदवा लिया। तो किसी ने योगी जी का मंदिर बनाकर उनकी पूजा करनी शुरू कर दी। इसी दौरान अब विपक्ष में रहने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए भी लोगों में ऐसी दीवानगी दिखने लगी है।जैसा कि आप जानते ही हैं, कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त मध्यप्रदेश में है। जिसके चलते यात्र इंदौर से उज्जैन की ओर जा रही है। इसी के चलते लोग राहुल गांधी की यात्रा को काफी समर्थन दे रहे हैं। उनके साथ इस यात्रा में शामिल भी हो रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स महाराष्ट्र के अमरावती का नजर आया है। जिसने अपनी दीवानगी जाहिर करने के लिए अपने सिर पर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह की आकृति की कटिंग करवा रखी है। इसी दौरान यात्रा में शामिल होने आया एक युवक आकर्षण का केंद्र बन गया। राहुल गांधी के प्रति उसकी दीवानगी देखकर हर कोई हैरत में है।

यह भी पढ़े: Dewas: मप्र के देवास में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी , दो बच्चे हुए घायल

यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिवाने का नाम नितिन गणपतराव नानू है। जो भारत जोड़ो यात्रा में वह सभी के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। क्योंकि उसने राहुल गांधी का मुखौटा भी लगा रखा है, और साथ में पूरी ड्रेस कांग्रेस की पहनी हुई है। जिसमें कांग्रेस का तिरंगा और उसका सिंबल बना हुआ है। पूरे रास्ते इसी अंदाज में वह भी पैदल चल रहा है।

यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra:भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगे जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे

दिवाने नितिन गणपतराव का कहना है, कि वह बेंगलुरु के करीब से यात्रा में शामिल हुए हैं। वह कई सालों से कांग्रेस का कार्यकर्ता है और रास्ते में इस यात्रा में शामिल हुआ था। यात्रा में सहयात्री के रूप में जब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश बॉर्डर पर उसकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई तो वह काफी खुश हुआ। राहुल गांधी ने उससे हालचाल जाना और यात्रा में साथ चलने की अनुमति भी दी। इसके साथ ही उसे अतिथि पास दिया गया की आप यात्रा में हमारे मेहमान के तौर पर साथ चलेंगे।

यह भी पढ़े: Burhanpur: शराब ठेकेदार के आफिस में कर्मचारियों को बनाया बंधक, कट्टे की नोक पर लू13 लाख की लूट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox