होम / Bhopal: चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरी महिला, देखे वीडियो!

Bhopal: चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरी महिला, देखे वीडियो!

• LAST UPDATED : December 3, 2022

Bhopal: भोपाल में शुक्रवार शाम को रानी कमलापति स्टेशन पर एक महिला के साथ बड़ा हादसा होते- होते बच गया। दरअसल मैसूर-जयपुर एक्‍सप्रेस ट्रेन से उतरते समय एक महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। उसे गिरता देख मौके पर मौजूद आरपीएफ के आरक्षक इंदर यादव और जीआरपी आरक्षक विक्रम तेजी से दौड़े और महिला को तुरंत ही प्लेटफार्म पर खींचते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया। जिसके चलते आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की सतर्कता से यह बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

यह भी पढे: Finger Painting: शैम्पू, केचप, डिटरर्जेंट पाउडर, टूथपेस्ट, हल्दी से बनाता है फिंगर पेंटिंग                     जबलपुर का युवा कलाकार!

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर महिला को गिरते हुए देखा जा सकता है। साथ ही जवानों को भी महिला को बचाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखने पर ऐसा लगता है, कि महिला ट्रेन के निचे आ गई है। लेकिन महिला सुरक्षित है।

Bhopal: परिजनों को छोड़ने आई थी स्टेशन

जानकारी  मिली है कि महिला अपने कुछ परिजनोंं को छोड़ने के लिए स्टेशन आई थी। परिजनों को ट्रेन में बिठाने के बाद महिला ट्रेन से नीचे उतर ही रही थी, कि तभी ट्रेन चलने लगी। इस दौरान महिला कुछ समझ नहीं पाई, और हड़बड़ाहट में महिला ने ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास किया। तभी वह फिसलकर प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। यह दृश्‍य देख वहां मौजूद दोनों जवान तुरंत उसकी ओर भागे और उसे खींचते हुए ट्रेन से दूर किया। इस तरह जवानों की वजह से महिला हादसे का शिकार होने से बच गई।

डीआरएम ने की सराहना

दोनों जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाने पर डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने उनकी तारीफ करी है। डीआरएम ने कहा कि इस तरह के कामों से लोगों को आरपीएफ व जीआरपी के प्रति भरोसा बढ़ता है। उन्होंने दोनों को भविष्य में भी इसी उत्साह, लगन और सतर्कता से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox