होम / Betul Borewell Incident: तन्मय के रेस्क्यू ऑपरेशन को बीते 62 घंटे, प्रशासन अभी भी तन्मय की पहुंच से काफी दूर

Betul Borewell Incident: तन्मय के रेस्क्यू ऑपरेशन को बीते 62 घंटे, प्रशासन अभी भी तन्मय की पहुंच से काफी दूर

• LAST UPDATED : December 9, 2022

Betul Borewell Incident: मध्य प्रदेश के बैतूल में 8 साल का तन्मय मंगलवार शाम से ही बोरवेल में फंसा हुआ है। 55 फीट की गहराई पर फंसे तन्मय को बचाने के लिए 62 घंटे से राहत कार्य जारी है। लेकिन पानी और पत्थरों की वजह से प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और तन्मय के रेस्क्यू में देर होती जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन अभी भी तन्मय के पास नहीं पहुंच पाया है। बताया जा रहा है कि बच्चे को डायरेक्ट बोरवेल से निकालना मुश्किल था। इसलिए टीम ने बगल में एक गड्ढा खोदकर सुरंग के जरिए तन्मय तक पहुंचने का प्लान बनाया था। लेकिन अभी 8 फीट तक सुरंग खोदी जा चुकी है। लेकिन 2 फीट अभी भी बाकी है।

यह भी पढे: Jabalpur: पैरामेडिकल के छात्रों ने MP आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का किया घेराव, जानें- क्या है मामला?

Betul Borewell Incident: यह है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव में मंगलवार को शाम को 5-6 बजे के बीच आठ साल का तन्मय खेलते समय 400 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना मंडावी गांव में हुई  है।बताया जा रहा है कि लड़का तन्मय दियावर मैदान में खेल रहा था। जब वह हाल ही में खोदे गए बोरवेल में गिर गया। परिवार वालों ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन असमर्थ रहे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

यह भी पढे: Shahdol: बंदुक की नोक पर डीजल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार, 11 लाख का माल बरामद!

इकलौता बेटा है तन्मय

बताया जा रहा है कि परिवार में इकलौता बेटा तन्मय तीसरी क्लास में पढ़ता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अपील की है कि कोई बोरवेल अपना खुला न छोड़े। तन्मय के पिता सुनील साहू बोले, गांव नानक चौहान के खेत का बोरवेल खुला हुआ पड़ा था। जिसके चलते ये हादसा हुआ है।

यह भी पढे: Controversial Book: लॉ कॉलेज की 2 विवादित किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान पुणे से गिरफ्तार!

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox