होम / Sivni:फीफा वर्ल्ड कप मे भारत का प्रतिनिधित्व व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे नाम दर्ज कराने वाली शैफाली चौरसिया का सिवनी जिले मे हुआ स्वागत

Sivni:फीफा वर्ल्ड कप मे भारत का प्रतिनिधित्व व गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे नाम दर्ज कराने वाली शैफाली चौरसिया का सिवनी जिले मे हुआ स्वागत

• LAST UPDATED : December 24, 2022

सिवनी:फीफा वर्ल्ड कप 2022 में गायिका के रुप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली शैफाली चौरसिया का सिवनी जिले मे पुष्प मालाओ व आतिशबाजी कर सम्मानित किया गया। शैफाली का स्वागत में सिवनी विधायक दिनेश राय कोतवाली टी आई एमडी नागोतिया भी शामिल थे।

फीफा वर्ल्ड कप (कतर) 2022 में गायिका के क्षेत्र में  किया था भारत का प्रतिनिधित्व 

फीफा वर्ल्ड कप (कतर) 2022 में गायिका के क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज कराने वाली तथा आर्टिकल 15 मे वंदे मातरम गीत गाने गाने वाली मध्य प्रदेश के नैनपुर निवासी संतोष चौरसिया की बेटी शेफाली चौरसिया ने प्रस्तुति के पश्चात अपने ग्रह ग्राम नैनपुर लौटी जिनका सिवनी जिले में व जिला मुख्यालय में जगह जगह उनका भव्य स्वागत सामाजिक,धार्मिक संगठन द्वारा किया गया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

सिवनी जिले के कुरई खवासा गोपालगंज व जिला मुख्यालय के छिदवाडा चौक, कचहरी चौक खेल मैदान , बरघाट रोड मे पुष्प मालाओ व आतिशबाजी कर सम्मानित किया गया जिसमे सिवनी विधायक दिनेश राय कोतवाली टी आई एमडी नागोतिया भी शामिल रहे तथा शैफाली चौरसिया ने खेल ग्राउड के भरे मंच से वंदे मातरम गीत भी गाया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox