होम / Indore : इंदौर में बढ़ती ठंड के कारण नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल रहेंगे चार दिन बंद, कलेक्टर इलैया राजा ने गुरुवार को जारी किया आदेश 

Indore : इंदौर में बढ़ती ठंड के कारण नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल रहेंगे चार दिन बंद, कलेक्टर इलैया राजा ने गुरुवार को जारी किया आदेश 

• LAST UPDATED : January 5, 2023

इंदौर: इंदौर में शीत लहर को देखते हुए प्रशासन ने चार दिन के लिए स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूल छह से लेकर नौ जनवरी तक बंद रहेंगे। कुछ दिनों पहले ही प्रशासन ने सुबह की शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों का समय बदला था।

 

कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन हो रहा है प्रभावित 

शहर में लगातर ठंड बढ़ती जा रही है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर इलैया राजा ने गुरुवार को आदेश जारी किया। जिसमें कहा गया कि ठंड का प्रतिकूल असर छात्र-छात्राओं पर न पड़े। इसलिए नर्सरी से आठवीं तक लगने वाले निजी, सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। छह से लेकर नौ जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षक और कर्मचारियों को स्कूल में आना होगा। आठवीं से लेकर वीं तक के स्कूल पहले की तरह संचालित होते रहेंगे।

शहर में लगातार दूसरे दिन भी कोल्ड डे रहा। गुरुवार में दिन का तापमान 19.2 डिग्री रहा,जो सामान्य से छह डिग्री कम था। सामान्य से पांच डिग्री गिरने के बाद उस दिन को मौसम विभाग कोल्ड डे मान लेता है। बुधवार रात का तापमान 8.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। यदि शीत लहर के तेवर कम न हुए तो 9 जनवरी के बाद भी प्रशासन स्कूलों को बंद रखे जाने पर विचार कर सकता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox