होम / Ujjain: तिल चतुर्थी पर भगवान गणेश के दरबार में लगा भक्तो का ताँता, भगवान गणेश को लगा सवा लाख लड्डुओ का भोग

Ujjain: तिल चतुर्थी पर भगवान गणेश के दरबार में लगा भक्तो का ताँता, भगवान गणेश को लगा सवा लाख लड्डुओ का भोग

• LAST UPDATED : January 10, 2023

तिल चतुर्थी के अवसर पर उज्जैन के हजारो वर्ष पुराने चिन्तामण गणेश मंदिर में सुबह से ही भक्तो का ताँता लगा हुवा है। यहाँ तिल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भगवान गणेश के मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है। भगवान गणेश को सवा लाख लड्डुओ का भोग भी लगाया गया है।

धार्मिक नगरी उज्जैन के अति प्राचीन चिंतामण गणेश मंदिर में आज तिल चतुर्थी के अवसर पर तिल महोत्सव मनाया जा रहा है। शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित चिंतामण मंदिर में भगवान गणेश कि तीन प्रतिमा विराजित है। ये प्रतिमा चिंतामण ,इच्छामन और सिद्ध विनायक नाम से जानी जाती है। मान्यता है कि वनवास के समय भगवान राम , सीता और लक्ष्मण स्वयं यहाँ आए थे और गणेश जी का पूजन किया था। अपनी प्राचीनता के कारण यह मन्दिर देश भर मे प्रसिद्ध है।

आज तिल चतुर्थी होने के कारण गणेश जी के इस मंदिर में सुबह से ही भक्तो की भीड़ उमड़ रही हे। यहाँ भगवान गणेश का अति विशेष श्रंगार किया गया है और प्रशाद के रूप में सवा लाख लड्डू का भोग भी लगाया गया है। भक्तो के लिए विशेष तोर पर खिचड़ी , दूध का वितरण किया जा रहा हे। तिल महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे इस पर्व पर आज भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा हे।यहाँ आज 50 हजार से भी अधिक श्रधालुओ के आने का अनुमान हे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox