होम / MP: जमा धन को दोगुना करने का भरोसा दिलाकर वापस न देने वाले कम्पनी सहारा इंडिया का एक संचालक करूणेश अवस्थी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP: जमा धन को दोगुना करने का भरोसा दिलाकर वापस न देने वाले कम्पनी सहारा इंडिया का एक संचालक करूणेश अवस्थी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

• LAST UPDATED : January 11, 2023

जमा धन को दोगुना करने का भरोसा दिलाकर वापस न देने वाले कम्पनी सहारा इंडिया का एक संचालक करूणेश अवस्थी को पुलिस ने अत्यधिक संघर्ष कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कम्पनी के संचालक को मुरैना से लखनऊ तथा लखनऊ से दिल्ली तक की भागदौड़ के बाद पकड़ लिया। आज चिकित्सकीय परीक्षण के बाद गिरफ्तार संचालक को न्यायालय में पेश कर पुलिस द्वारा रिमाण्ड लिये जाने का प्रयास किया जायेगा।

बीते दो दशक पहले उत्तरप्रदेश की सहारा इंडिया कम्पनी द्वारा मुरैना में लोगों को 8 साल में दोगुनी राशि दिये जाने का प्रलोभन दिया। इस पर जिले के 92500 गरीब लोगों ने 220 करोड़ रूपये की राशि कम्पनी में जमा करा दी। निर्धारित समयावधि पर राशि न मिलने पर निवेशकों ने जिले के पोरसा, कैलारस, सबलगढ़ तथा मुरैना शहर के थानों में 16 अपराध दर्ज कराये। इनमें सहारा प्रमुख सहित एक दर्जन से अधिक संचालक, अधिकारी, कर्मचारी को आरोपी बनाया गया है।

इनमेें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर मुरैना लाया गया है। इनकी तलाश पुलिस द्वारा काफी समय से की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामलों के आरोपी को योजना के साथ दविश देकर गिरफ्तार किया है। सहारा कम्पनी के संचालक की गिरफ्तारी से कम्पनी के कारिंदों में हडक़म्प मच गया है। न्यायालय द्वारा रिमाण्ड दिया गया तब पुलिस उक्त आरोपी से राशि के विषय में जानकारी लेकर बरामद करने का प्रयास करेगी। मुरैना पुलिस को सहारा इडिया मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया कि धीरे-धीरे अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसकर गिरफ्तारी की जायेगी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox