होम / Khandva: मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Khandva: मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

• LAST UPDATED : January 18, 2023

इंडिया न्यूज़(खंडवा): खंडवा में मुस्लिम युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है। वीडियो लगभग 2 हफ्ते पुरानी बताई जा रही है। मुस्लिम समाज के लोग पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और युवक के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। खंडवा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना लगभग 2 हफ्ते पुरानी है। एक संगठन विशेष के लोगों ने लड़का लड़की को एक साथ देखने पर लड़के को पकड़कर अन्य स्थान पर ले जाकर उसके साथ पिटाई की थी।

इस मामले में लड़की की शिकायत पर लड़के के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था। बाद में लड़के के साथ मारपीट हुई तो उसकी शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

आज वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नामजद मामला दर्ज करने की बात कही । घटना लगभग 2 हफ्ते पुरानी है। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की दोनों ही एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक दूसरे को जानते हैं।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग

खंडवा के एक कॉलेज के पास दोनों को आपस में बात करते हुए जब संगठन विशेष के लोगों ने देखा तो इस लड़के को पकड़ कर गुप्त स्थान पर ले गए और उसके साथ मारपीट की थी। यह वीडियो वायरल हुआ है। युवक के साथ मारपीट होने के बाद मुस्लिम संगठन के लोग भी पुलिस अधिकारी के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox