होम / Damoh: लोकल गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोग घायल

Damoh: लोकल गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोग घायल

• LAST UPDATED : January 23, 2023

दमोह: दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जहां पर गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दे गैस फटने की वजह से परीवार के 3 बच्चें भी घायल हो गये हैं। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बटियागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

खाना बनाते वक्त फटा लोकल कंपनी का गैस सिलेंडर

जानकारी के मुताबिक बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बटियागढ़ बस्ती में रहने वाले लोधी परिवार के सदस्य घर में खाना बना रहे थे। खाना बनाने के दौरान एक बुजुर्ग महिला सहित दो महिलाएं एवं तीन बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान लोकल कंपनी का गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिसके बाद वहां पर मौजूद 5 लोग घायल हो गए।

घायलों को रेफर किया गया दमोह

जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से तत्काल ही बटियागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद दमोह रेफर किया गया है। वही सभी का इलाज जारी है। घटना के संबंध में बटियागढ़ थाना प्रभारी ने जानकारी दी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox