होम / कारखाना में लगी भीषण आग, मां-बेटी जिंदा जले

कारखाना में लगी भीषण आग, मां-बेटी जिंदा जले

• LAST UPDATED : January 24, 2023

जबलपुर। massive fire in the factory: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मुस्लिम बहुल क्षेत्र रद्दी चौकी के अंतर्गत आने वाले मक्का नगर में एक मकान में बने कारखाने में मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे भीषण आग लग गई। जिसमें दो लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई।

इलाके में आग लगने से रहवासी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आकर इधर-उधर भागने लगे।

मां-बेटी जिंदा जले

क्षेत्रीय नागरिक अपने स्तर पर आग बुझाने की मशक्कत करते रहे। आनन-फानन में नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम के 5 दमकल वाहन रवाना किए गए। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी। तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। वहीं मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। नगर निगम के बताया जाता है। आग मक्का नगर हनुमानताल गली नंबर सात में पक्के मकान में लगी थी।

गद्दा बनाने का था कारखाना

जानकारी मिली है, कि मृतिका के पति ने रजाई गद्दे का कारखाना घर की पहली मंजिल पर खोल रखा था। जिससे आग तेजी से फैली और आपकी लपटों में पूरा घर गिर गया।नगर निगम दमकल दमकल शाखा के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की सड़कें 2024 तक अमेरिका के बराबर हो जाएंगी: नितिन गडकरी

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox