होम / आज 10 बजे से शुरू होगा कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान

आज 10 बजे से शुरू होगा कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान

• LAST UPDATED : January 26, 2023

इंडिया न्यूज ब्यूरो

haath se haath jodo abhiyaan: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर आज मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी।

खबर सामने आ रही हैं, कि प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत पीसीसी चीफ कमलनाथ राजधानी भोपाल के मुंगलिया छाप हनु मंदिर में माथा टेक कर करेंगे।

आज से शुरू होगा अभियान

मध्यप्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज से शुरू होने वाली है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 10:00 बजे राजधानी भोपाल में होगा कमलनाथ के नेतृत्व में होगा। यात्रा में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा यह यात्रा मध्य प्रदेश समेत पूरे देश पर 26 जनवरी से 26 मार्च तक होगी।

घर घर जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का करेंगी इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता भारत के 6 लाख गांव 2.50 लाख ग्राम पंचायत और 10 लाख मतदान बूथों तक पहुंचकर राहुल गांधी का संदेश के घर-घर तक पहुंचाएंगे

जन विरोधी नीतियों को करेंगे उजागर

यह अभियान विला ब्लॉक सेक्टर मंडलम और बूथ लेवल पर चलाया जाएगा इस अभियान में कांग्रेस के कार्यकर्ता आम लोगों और जनता के बीच जाएंगे। लोगों के घर-घर तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएंगे। जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे, और मध्य प्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।

यह भी पढ़ें: जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट में मानव बम, मचा हड़कंप

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox