होम / Bhopal News: भोपाल में ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ फिल्म को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Bhopal News: भोपाल में ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ फिल्म को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

• LAST UPDATED : January 26, 2023

भोपाल: बॉलीवुड का बादशाह कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख़ ख़ान और बॉलीवुड की स्टार एक्टर दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर भारत में कई जगह विरोध प्रर्दशन किया जा रहा है। प्रदेश में भी फिल्म को लेकर कई जगह प्रर्दशन किए गए। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज की गयी।

बता दे मध्य प्रदेश में ‘पठान’ के विवाद के बीच अब ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को रिलीज हुई ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ फिल्म को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

महात्मा गांधी के इतिहास से की गई है छेड़छाड़

भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकजुट हुए कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म का विरोध किया और उसके प्रदर्शन करने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए महात्मा गांधी के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।

11 जनवरी को टेलर लांच होने के बाद से ही प्रदेश में हो रहा है विरोध

बता दें ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ फिल्म का 11 जनवरी को टेलर लांच होने के बाद से ही प्रदेश में विरोध हो रहा है। इस फिल्म के डॉयरेक्टर का पुतला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह फिल्म सोची समझी साजिश के तहत बनाई है। फिल्म में महात्मा गांधी को लेकर मनगढ़ंत बातें बताई है। यह फिल्म देश को बांटने का काम करेगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox