होम / ‘वन माफियाओं की दादागिरी’ नौरादेही अभ्यारण्य में पेट्रोलिंग कर रहे वनकर्मियों के वाहन पर फेंका बम!

‘वन माफियाओं की दादागिरी’ नौरादेही अभ्यारण्य में पेट्रोलिंग कर रहे वनकर्मियों के वाहन पर फेंका बम!

• LAST UPDATED : February 2, 2023

bullying of forest mafia: मध्यप्रदेश का नौरादेही अभ्यारण्य हमेशा वन माफिया के निशाने पर रहता है, क्योंकि यहां से हमेंशा वनकर्मियों पर हमला होने की घटना सामने आती रहती है। इसी कड़ी में  कल रात एक एसी ही एक घटना की खबर सिंगपुर रेंज से आ रही है।

घटना तब हुई जब रात में गश्त कर रहे वन कर्मियों पर वन माफियाओं ने देशी बम से हमला कर दिया।

वन अमला पर फैका बम

कल रात सिंगपुर रेंज का वन अमला जंगल में गश्ती के लिये निकला था। जैसे ही कठोतिया ग्राम देवरी थाना क्षेत्र में वन अमला पहुंचा तो अचानक उनके वाहन के आगे बम फेंका गया।

वन अमले को बना रहे है निशाना

गरिमत रही कि घटना में वनकर्मी बच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है और घटना कि शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है, कि वन विभाग की लगातार हो रही कार्रवाईयों के चलते। वन माफिया बौखला हुए हैं, और अब वह वनकर्मीयों को निशाना बना रहे हैं।

आरोपी भागने में हुए सफल

जंगल में अंधेरा होने व कोहरे होने के कारण बम फेंकने वाले आरोपी फरारा होने में सफल हो गए। वनकर्मीयों ने बताया कि अंधेरा बहुत था और बम गाड़ी के आगे गिरा था। अगर गाड़ी पर गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी। हमला किसने किया। इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। सभी स्टाफ सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ेंएक बार फिर नए विवाद का हिस्सा बन गया उद्योग मंत्री राजवर्धन दत्तीगांव, पूर्व पार्टनर ने लगाया बिजनेस कब्जाने का आरोप

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox