होम / मुंबई में हो सकता है आतंकी हमला, NIA को मिला धमकी भरा मेल!

मुंबई में हो सकता है आतंकी हमला, NIA को मिला धमकी भरा मेल!

• LAST UPDATED : February 3, 2023
माया नगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को एक अज्ञात व्यक्ति का एक मेल आया। जिसमें लिखा है, कि वह तालिबानी सदस्य है और मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने वाला है।

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है, कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में मुंबई पुलिस को भी सूचित कर दिया है। साथ ही महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में भी अलर्ट जारी कर दिया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी को मिला धमकी भरा मेल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी को आज धमकी भरा मेल मिला है। बता दें कि सूत्रों के मुताबिक धमकी भरा मेल भेजने वाला व्यक्ति खुद को तालिबान का सदस्य बता रहा है और उसने मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी है। जिसके बाद NIA ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है।

तीन बम रखने की दी है चेतावनी

जानकारी मिली है, धमकी भरे मेल भेजने वाले ने दावा किया है कि मुंबई शहर के इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट पर तीन बम रख दिए गए हैं। जिसके चलते मुंबई पुलिस ने इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और अज्ञात कॉलर की तलाश में जुट गई है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox