होम / मंत्री गोपाल भार्गव के विवादित बोल, कांग्रेसियों को बताया कुकुरमुत्ता!

मंत्री गोपाल भार्गव के विवादित बोल, कांग्रेसियों को बताया कुकुरमुत्ता!

• LAST UPDATED : February 13, 2023

सागर। BJP Vikas Yatra:  मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल मची हुई है। जिसकी वजह से इस साल को चुनावी साल के तौर पर देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही कमर कस ली है।

बीजेपी जहां विकास यात्रा निकाल रही है, वहीं कांग्रेस भी कई तरह से प्रचार कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इस दौरान नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है। जिसमें दोनों पक्षों के नेता इस जुबानी जंग में सारी हदें पार कर रहे हैं।

बरसात में निकलने वाले झींगुरो से करी कांग्रेस की तुलना

दोनों पक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसा ही एक नजरा भाजपा कि निकाली जा रही विकास यात्रा के दौरान सामने आया। जब रैली विधानसभा के ढाना ग्राम पहुंची विकास यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव सभा को संबोधित कर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने इसी दौरान कांग्रेसियों की तुलना बरसात में निकलने वाले झींगुरो से कर डाली यहा तक की कांग्रेसियों को कुकुरमुत्ता कह डाला। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि कांग्रेसियों को कोई कामकाज नहीं है।

पहले भी हुई है तीखी बयान बाजी


दोनों पार्टीयों के बीच ऐसी बयानबाजी पहली बार नहीं है। अभी बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच में सोशल मीडिया पर सवाल जवाब का सिलसिला चला था। जिसके चलते पिछले दिनों सीएम ने कमलनाथ से सवाल करना शुरु किया था। वहीं कमलनाथ भी रोजाना एक वादा करते थे। ये सवाल- सवाल का खेल मीडिया में काफी चर्चा में रहा था।

यह भी पढ़ें: 20 साल की लड़की और 2 बच्चों की मां की अजब प्रेम की गजब कहानी, साथ रहने के लिए दोनों घर से भागीं!

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox