होम / मध्य प्रदेश में दौड़ेगी ‘वंदे भारत ट्रेन’, तीन प्रमुख शहरों को होगा फायदा

मध्य प्रदेश में दौड़ेगी ‘वंदे भारत ट्रेन’, तीन प्रमुख शहरों को होगा फायदा

• LAST UPDATED : February 13, 2023

Vande Bharat Express: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि एमपी में पहली ‘वंदे भारत’ ट्रेन जल्द ही चल सकती है। जानकारी मिली है कि ‘वंदे भारत’ ट्रेन की मार्च के अंतिम सप्ताह में जबलपुर-इंदौर के बीच चलने की संभावना है।

बता दें कि जबलपुर रेल मंडल में ‘वंदे भारत’ ट्रेन चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यहां के कोचिंग यार्ड में ‘वंदे भारत’ ट्रेन के रैकों का ध्यान रखा जाएगा।

तीन प्रमुख शहरों को होगा फायदा

जबलपुर-इंदौर रुट पर ‘वंदे भारत ट्रेन’ चलने से मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख शहर इंदौर, भोपाल और जबलपुर आपस में तेज गति की रेल सुविधा से जुड़ जाएंगे। इंदौर के बीजेपी सांसद शंकर लालवानी और जबलपुर के बीजेपी सांसद राकेश सिंह भी ‘वंदे भारत ट्रेन’ के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं।

चुनावों के मद्देनजर चालु हो सकती है ‘वंदे भारत ट्रेन

दरअसल रेल सुत्रों से जानकारी मिली है कि चुनावी साल होने कारण मध्य प्रदेश में जल्द से जल्द ‘वंदे भारत ट्रेन’ चलाने के लिए बीजेपी नेता रेल मंत्रालय पर दबाव बना रहे हैं। जिसके चलते  शिवराज सरकार भी ‘वंदे भारत ट्रेन’ चालू करने के लिए प्रयास कर रही है।

वंदे भारत का रूट

जानकारी मिली है कि भारत ट्रेन’ जबलपुर से इंदौर के बीच दौड़गी। इस रूट पर देश की सबसे तेज गति की ट्रेन चलाने की तैयारी मंडल स्तर पर पूरी कर ली गई है। फिलहाल, जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वंदे भारत ट्रेन जबलपुर से सुबह 5 बजे चलकर इटारसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: शिवराज का कमलनाथ पर हमला, कांग्रेस के वचन पत्र को बताया महाझूठ पत्र

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox