होम / भगोरिया 2023: पर्व की मस्ती में डुबे लोग, मांदल के थाप पर थिरके मंत्री

भगोरिया 2023: पर्व की मस्ती में डुबे लोग, मांदल के थाप पर थिरके मंत्री

• LAST UPDATED : March 2, 2023

भगोरिया 2023: आलीराजपुर जिले में इन दिनों लोग, लोक संस्कृति के पर्व भगेरिया की मस्ती में डूबे हुएं हैं। धूलकोट गांव में बुधवार को भगोरिया का पहला बाजार लगाया गया। जिसमें आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं अलग-अलग राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी गैर निकाली।

  • मांदल और थाली की धुन पर नाचे पूर्व केंद्रीय मंत्री
  • 6 मार्च तक चलेगा पर्व

मांदल और थाली की धुन पर नाचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

बता दें कि इस लोक संस्कृति के पर्व में सबने जम कर हिस्सा लिया है। पहले दिन के हाट में पचास हजार से ज्यादा लोग पहुंचे।अलग- अलग राजनैतिक दलों ने अपनी अपनी गैर निकाली। बता दें जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, सुरपालअजनार और सुश्री हजरी अजनार भी अपने समर्थकों के साथ मांदल और थाली की धुन पर नाचते नजर आएं। एक तरफ जहां पुर्व अध्यक्ष महेश पटेल मांदल पर थाप देते दिंखे वहीं दूसरी ओर कांतिलाल भूरिया थाली बजाते नज़र आएं। दोनो की जुगल बंदी लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रही थी।

6 मार्च तक चलेगा पर्व

बता दें कि बाजार में खड़े दुकानदारों का कहना था कि इस बार ग्राहकों की काफी भीड़ है। इस पर्व को मनाने के लिए पचास हजार से भी अधिक लोग इकट्ठा हुए है। ये पर्व 6 मार्च तक रहेगा। बता दें कि ये पर्व आदिवासी अंचलों में होली के सात दिन पूर्व से जाता है। 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox