होम / भगोरिया: महिला के साथ किया छेड़छाड़, विरोध करने पर भतीजे पर किया चाकू से हमला

भगोरिया: महिला के साथ किया छेड़छाड़, विरोध करने पर भतीजे पर किया चाकू से हमला

• LAST UPDATED : March 6, 2023

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के झिरपंजरिया गांव में भगोरिया मेले में एक महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ करने की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद महिला द्वारा निम्बोला थाना पहुचकर छेड़छाड़ करने वाले यूवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जिससे आक्रोशित होकर युवक ने महिला के घर पहुचकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमला के कारण महिला को मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिचबचाव करने आये महिला के भतीजे पर भी युवक ने ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।

  • नहीं बच पायी महिला की जान
  • एनेस्थीसिया डॉक्टर की गैर मौजूदगी में किया ऑपरेशन
  • एएसआई ने दियी बयान

नहीं बच पायी महिला की जान

आरोपी ने इस तरीके से हमला किया कि महिली की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। लेकिन घायल भतीजे का डॉक्टर ने काफि मशक्कत जान बचाया है। हमला इस तरीके से कीया गया था कि युवक के पेट की अंतड़िया बाहर आ गई थी। इस घटना के तुरंत बाद वक को जिला अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर ने घायल युवक की हालत देख तत्काल युवक का इलाज प्रारम्भ कर दिया।

एनेस्थीसिया डॉक्टर की गैर मौजूदगी में किया ऑपरेशन

बता दें कि जब घायल को जिला अस्पताल लाया गया था उस वक्त अस्पताल में एक भी एनेस्थीसिया डॉक्टर मौजूद नहीं थें। लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर दर्पण टोके ने अपने स्वयं के खर्चे पर एनेस्थीसिया के डॉक्टर को बुलाया और देर रात ऑपरेशन कर के युवक को बचा लिया गया। डॉक्टर टोके घायल युवक के लिए मसीहा साबित हुए है।

एएसआई ने दियी बयान

निम्बोला थाना एएसआई कमलेश कुशवाह ने बताया कि इस घटना में महिला की मृत्यु हो गई है। वहीं डॉक्टरों ने युवक की जान को बचा लिया है। एएसआई ने कहा कि इस मामला को थाने में दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है। उन्होने कहा कि आरोपी को छोड़ा नही जाएगा।

ये भी पढ़े- https://indianewsmp.com/madhya-pradesh/farmer-shot-dead-in-pursuit-of-boar-hunting/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox