होम / MP Breaking: अखाड़े में आयी आम आदमी पार्टी…अरविंद केजरीवाल ने दिया कार्यकर्ताओं को प्यार

MP Breaking: अखाड़े में आयी आम आदमी पार्टी…अरविंद केजरीवाल ने दिया कार्यकर्ताओं को प्यार

• LAST UPDATED : March 14, 2023

मध्यप्रदेश का ये चुनावी साल है। सभी पार्टीयां चुनाव की तैयारी में जुटी है। दिल्ली-पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी का ध्यान मध्यप्रदेश की ओर लगा है। अखाड़े में उतरते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश के लोगों के बीच पहुंच गए हैं। आज आम आदमी पार्टी द्वारा भेल दशहरा मैदान में जनसभा आयोजित की गयी है। इस सभा की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं को आई लव यू टू कहा है। इसके बाद वो मुद्दे की बात पर बोलते नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां सरकार मध्यप्रदेश में सरकार बेची और खरीदी जाती हैं। लेकिन आप एक मौका ‘आप‘ को देकर देखिए। हम सब मुफ्त कर देंगे।

  • अगर काम न करूं तो वोट मांगने नहीं आऊंगा
  • पीएम की पढ़ायी पर उठाया सवाल
  • भगवंत मान ने दिया साथ
  • कांग्रेस को भी बनाया निशाना
  • गुजरात में सरकार बनाने का ऐलान

अगर काम न करूं तो वोट मांगने नहीं आऊंगा

सभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि दिल्ली-पंजाब में हमारी सरकार ने बिजली, इलाज और स्कूल में शिक्षा मुफ्त कर दी है। किसी काम को करने के लिए 20 साल बहुत होता है। अब प्रदेश का एक-एक आदमी ‘मामा‘ को हटाना चाहता है। आप हमें मौका दें। अगर काम नहीं किया तो कभी वोट मांगने भी नहीं आऊंगा। हम युवाओं के नौकरी का भी ख्याल रखेंगे।

पीएम की पढ़ायी पर उठाया सवाल

अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठाते नजर आए हैं। उन्होने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री ने मनीष सिसौदिया को जेल भेजा उस दिन लगा देश का प्रधानमंत्री पढ़ा- लिखा होना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर हमारे प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होते, तो उन्हें शिक्षा का महत्व जरुर पता होता। अगर कोई भी पढ़ा-लिखा होगा वो कभी भी थाली बजाने से कोरोना को भगाने की बात नहीं कहेगा। क्या थाली-ताली बजाने से कोराना भागा है? मैं इसलिए कहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री का पढ़ा- लिखा होना बहुत जरूरी है।

भगवंत मान ने दिया साथ

बता दें कि इस दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के भी मुख्यमंत्री आए हैं। उन्होने भी सभा को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री पर इशारा करते हुए भगवंत मान ने कहा कि‘बड़े साहब’ कहते हैं कि में रेल के डिब्बों के चाय बेचा करता था। अब ‘बड़े साहब’ने पूरी तरीके से रेल को ही बेच दीया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ‘बड़े साहब’ ने रेल से लेकर तेल तक, सब बेच दिया है। केंद्र सरकार ‘हम दो हमारे दो’ के नारे पर चल रही है। ऊपर वाले दो का मतलब है-अडाणी और अंबानी।

कांग्रेस को भी बनाया निशाना

भगवंत मान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई है। कांग्रेस सेल पर है। बता दें कि इस सभा में प्रदेशभर से आप कार्यकर्ता आए हुए हैं।

गुजरात में सरकार बनाने का ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सभा के बीच गुजरात में सरकार बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब हम शेर की मांद में घुस चुकें हैं। गुजरात में हमें 14 % वोट मिला है। अगली बार हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।

ये भी पढ़े- मध्य प्रदेश में AAP का चुनावी शंखनाद, भोपाल में आज हुंकार भरेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox