होम / Navratri: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग, जानें किस रंग से प्रसन्न होंगी मां

Navratri: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग, जानें किस रंग से प्रसन्न होंगी मां

• LAST UPDATED : March 21, 2023

Which Color Is Good For The Day: बुधवार 22 मार्च से नवरात्री शुरू होने जा रही है। जिसके चलते माता के भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। माता का हर भक्त मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा कर फल पाना चाहता है। जिसके चलते माता के भक्त नवरात्री के व्रत रखकर मां को प्रसन्न करते है।

लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे में माता के पसंदीदा रंग पहनकर उनकी पूजा आराधना करना भी काफी प्रभाव डालता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवरात्रि के 9 दिन किस रंग के वस्त्र पहनने से माता प्रसन्न हो सकती हैं।

ये भी पढ़ेंमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे विदिशा,फसल नुकसान का लिया जायजा

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री अवतार का पूजन किया जाता है। माता की पूजन के समय उनका पसंदीदा रंग सफेद पहनना काफी शुभ माना जाता है। जो शुद्धता और शांति का प्रतीक है। तो नवरात्रि के पहले दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना काफी शुभ माना जाता है।

दूसरा दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी अवतार का पूजन किया जाता है। माता का पसंदीदा रंग लाल है। जिसे बेहद शुभ माना जाता है। लाल रंग को साहस, पराक्रम और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लाल पहनकर माता की पूजन को करना और भी शुभ होता हैं।

तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के मां चंद्रघंटा अवतार की आराधना की जाती है। इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र पहनना आपको शुभ फल देगा। जो ऊर्जा और संचार का प्रतीक है।

चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा अवतार का पूजन किया जाता है। कूष्मांडा माता को पीला रंग पसंद है। जिन्हें धारण करने से मां शुभ फल देंगी। पीले रंग के वस्त्रों का मतलब उमंग का प्रतीक है।

पांचवा दिन

नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता अवतार की आराधना की जाती है। इस दिन हरे रंग के वस्त्रों को पहनना अति शुभ माना जाता है। जो ऊर्जावान और मदद करने का प्रतीक है।

छठा दिन

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है। इस दिन स्लेटी या फिर भूरे रंग के वस्त्रों को पहना अति शुभ माना जाता है। इससे बुराइयों का नाश होता है।

सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के मां कालरात्रि अवतार का पूजन किया जाता है। इस दिन नीले रंग के वस्त्रों को पहनना अति शुभ होता है। जिससे निडरता आती है। इस दिन कुछ लोग सप्तमी पूजते है और कन्या पूजन विधि भी करते है।

आठवां दिन

नवरात्रि के आठवें दिन जिस दिन महा अष्टमी पूजन होता है। उस दिन महागौरी की पूजा होती है। इस दिन जामुनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन विधि भी करते हैं।

नौवां दिन

नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री के पूजन के लिए होता है। इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्रों को पहनना अति शुभ माना जाता है। इसी दिन नवमी पूजन होता है और कन्या विधि भी इसी दिन की जाती है। ज्यादतार यह विधि इसी दिन की जाती है।

ये भी पढ़ेंशिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई अहम फ़ैसलों पर लग सकती है मुहर, जानिए क्या हैं मुद्दे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox