Pathan OTT Release: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान ने विवादों में रहने के बावजूद सबका दिल जीत लिया है। पठान का रंग भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के सर चढ़कर बोल रहा है। जिसके चलते शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बड़ी स्क्रीन पर तहलका मचा ही था कि आप पठान को OTT प्लेटफार्म पर भी रिलीज करने की तैयारी हो चुकी है।
बता दें कि 2 महीने पहले 25 जनवरी को पठान रिलीज हुई थी और वह अभी तक सिनेमाघरों में लगातार कमाई कर रही है। इतनी शानदार एंट्री के बाद अब पठान को OTT पर भी रिलीज किया जा रहा हैं।
ये भी पढ़ें: Navratri: नवरात्रि में किस दिन पहनें कौन सा रंग, जानें किस रंग से प्रसन्न होंगी मां
शाहरुख खान की फिल्म पठान 22 मार्च को अमेज़न प्राइम वीडियोस पर रिलीज होने वाली है। रिलीज होने की खास बात यह है कि फिल्म के डिलीट किए गए सींस भी OTT प्लेटफॉर्म के वर्जन में दिखाई देंगे। यानी कि आप पठान के उन सींस को भी देख पाएंगे जिन पर विवाद के चलते सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी थी।
पठान ने अब तक दुनियाभर में करोड़ों की कमाई की है। पठान ने भारत के अंदर 650 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और वही विदेशी धरती पर उसने 1000 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि OTT पर पठान का प्रदर्शन कैसा रहेगा उसके साथ ही फैंस इसलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्हें पठान का ओरिजिनल वर्जन देखने को मिलने वाला है जो असल में सिनेमाघरों में रिलीज होना चाहिए था।
ये भी पढ़ें: शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई अहम फ़ैसलों पर लग सकती है मुहर, जानिए क्या हैं मुद्दे