होम / Seoni: जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की बिगड़ी तबियत

Seoni: जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की बिगड़ी तबियत

• LAST UPDATED : March 21, 2023

सिवनी: (14 children got sick after injecting antibiotic) सिवनी जिला अस्पताल PICU वार्ड में भर्ती बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद 14 बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद बच्चों को तेज बुखार चढ़ गया और उल्टीया आना शुरू हो गया हुई। सूचना मिलने पर डॉक्टरो की टीम बच्चा वार्ड पहुंची। बता दे परिजनो ने गलत इंजेक्शन लगाने का नर्सो पर आरोप लगाया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है। तो वहीं सिविल सर्जन ने मामले को लेकर जाँच का अश्वासन दिया है।

  • परिजनो ने गलत इंजेक्शन लगाने का नर्सो पर लगाया आरोप
  • 14 बच्चो की अचानक बिगड़ी तबियत

आनन फानन में डाक्टरों ने बच्चों को दूसरे वार्ड में किया भर्ती

सिवनी के जिला अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब PICU में वार्ड में भर्ती 14 बच्चों की तबियत अचानक ही बिगड़ने लगी। आनन फानन में डाक्टरों द्वारा बच्चों को दूसरे वार्ड में भर्ती कराया गया।

सिविल सर्जन ने मामले को लेकर जाँच का दिया अश्वासन

जिला अस्पताल सिवनी में परिजनों के अनुसार ड्यूटी डॉक्टर लोकेश चौहान द्वारा एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाते ही बच्चों को तेज बुखार के साथ उल्टियां आनी शुरू हो गई और बच्चे रोने बिलखने लगे। जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर नावकर पहुंचे एवम् बच्चों का हालचाल जानते हुए डॉक्टरों को निर्देशित किया। तो वहीं सिविल सर्जन ने मामले को लेकर जाँच का अश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox