होम / Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया के जज हुए अस्पताल में भर्ती! फैंस ने जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया के जज हुए अस्पताल में भर्ती! फैंस ने जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

• LAST UPDATED : March 23, 2023

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया शो इंडिया के सबसे प्रसिध्द शो में से एक है। जिसके चलते इसके दोनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। साथ ही इसका दूसरा सीजन लोगो के बीच बहुत ही प्रसिध्द हुआ। वहीं दर्शक हमेशा यह जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि आगे शो में क्या होने वाला है। वही हाल ही में शो से अपडेट सामने आई है। जिसमें यह पता चला है कि शार्क टैंक इंडिया के एक जज अस्पताल में एडमिट है।

अनुपम मित्तल का टूटा हाथ

शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल अभी 51 साल के हैं और वह अपनी हेल्थ का बहुत ख्याल रखते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की जिसमें उनके हाथ पर चोट लगी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अनुपाम मुस्कुराते हुए नजर आ रहें हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने शेयर की वीडियो के कैप्शन में लिखा “मंजिल जब दूर हो जाए तो और मेहनत से फाइट करो”

अनुपम की फैंस को हुई चिंता

अनुपम की तस्वीरें देख फैंस काफी परेशान हो गए। जिसके चलते उन्होंने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। फैंस ने उनकी चिंता जताते हुए कई कॉमेंट्स किए। जिसमें से कईयों ने यहीं पूछा कि आप को चोट कैसे लगी ? आप जल्दी ठीक हो जाए हमारी यही दुआ है। जैसा की शो के फैंस को पता ही है कि अनुपम मित्तल वर्कआउट के प्रति अपना प्यार और फोकस शो के जरिए भी दिखाते रहते हैं। उनका मानना यह है कि वर्कआउट से शारीरिक और मानसिक रूप दोनों तरीके से शांती मिलती हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अनुपम की अच्छी- खासी फैन फॉलोइंग है।

ये भी पढ़ें: MP Weather : मध्य प्रदेश के चार इलाकों में योलो अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश में मार्च माह में कबतक हो सकती है बारिश?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox