होम / Gemini Horoscope 21 March 2022 आज का मिथुन राशिफल

Gemini Horoscope 21 March 2022 आज का मिथुन राशिफल

• LAST UPDATED : March 21, 2022

Gemini Horoscope 21 March 2022

AAJ KA MITHUN RASHIFAL IN HINDI

AAJ KA MITHUN RASHIFAL IN HINDI

इंंडिया न्यूज़, भोपाल:

मिथुन Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव– अपने जीवन में आ रहे बदलाव को स्वीकारे। यह बदलाव आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे।घर के बड़े बुजुर्गों की देखभाल और मान सम्मान बनाए रखना आपका कर्तव्य है। उनके मार्गदर्शन और सानिध्य में आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा।

नेगेटिव– ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें अपने वर्तमान पर हावी ना होने दें। क्योंकि इससे आपका आज भी खराब हो सकता है। किसी तरह की भी उधारी संबंधी लेनदेन करना भी आपसी संबंधो को प्रभावित करेगा। यह समय धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है।

व्यवसाय– अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली संबंधी नीतियों में परिवर्तन लाएं। इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को पदोन्नति से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।

लव– पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमीओं की वजह से दूरियां आ सकती हैं।

स्वास्थ्य– पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। अपना मेडिकल चेकअप कराएं। तथा खुद को उचित आराम भी दे।

भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक– 2

21 मार्च 2022 का पंचांग

21 मार्च 2022 का पंचांग

21 मार्च 2022 का पंचांग

 

विक्रम संवत – 2078, आनंद शक सम्वत – 1943, प्लव

दिन (Day) सोमवार
अयन (Ayana) उत्तरायण
ऋतु (Ritu) वसंत
मास (Month) चैत्र
पक्ष (Paksha) कृष्‍ण पक्ष
तिथि (Tithi) तृतीया प्रात:काल 08:20 बजे तक तदुपरांत चतुर्थी
नक्षत्र (Nakshatra) स्वाती सायंकाल 09:31 बजे तक तदुपरांत विशाखा
योग (Yoga) व्याघात दोपहर 03:55 बजे तक तदुपरांत हर्षण
करण (Karana) विष्टि प्रात:काल 08:20 बजे तक तदुपरांत बव
सूर्योदय (Sunrise) प्रात: 06: 24 बजे
सूर्यास्त (Sunset) सायं 06:33 बजे
चंद्रमा (Moon) तुला राशि में
राहु काल (Rahu Kalam) प्रात:काल 07:55 से 09:26 बजे तक
यमगण्ड  (Yamganada) प्रात:काल 10:57 से दोपहर 12:28 बजे तक
गुलिक (Gulik) दोपहर 02:00 से 03:31 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurt) दोपहर 12:04 से 12:53 बजे तक
दिशाशूल (Disha Shool) पूर्व दिशा में
भद्रा (Bhadra) प्रात:काल 08:20 बजे तक
पंचक (Pnachak)
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox