India News (इंडिया न्यूज़),The Kerala Story Controversy, भोपाल: फिल्म द केरला स्टोरी आज रिलीज हो गई है। जिसके चलते राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच कूद पड़ा। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने केरल की कहानी दिखाए जाने पर कांग्रेस के विरोध के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर इस मुद्दे का विरोध किया गया तो हिंदूवादी संगठन संस्कृति को बचाने के लिए एक साथ मंच पर आकर संघर्ष करेंगे।
चंद्रशेखर ने आगे बताया कि कांग्रेसियों की मानसिकता समझ में आती है कि इस तरह से वे मुसलमानों को खुश करने की कोशिश करते हैं। फिल्म द केरला स्टोरी में लव जिहाद की घटनाओं का पर्दाफाश कर आज तक लापता हुई लड़कियों के बारे में दिखाया गया है। इस पर विरोध करने की क्या जरूरत है? अगर आप इसका विरोध करते हैं। तो संस्कृति बचाओ मंच सनातन धर्म टॉकीज में मुफ्त में फिल्म दिखाएगा।
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने मंच से खड़े होकर सभी सनातनियों से फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने की अपील की। साथ ही चंद्रशेखर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: Breaking News: जबलपुर से होगा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद, 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचेंगी जबलपुर