होम / Pravin Togadia statement on karnataka election: कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने कसा तंज

Pravin Togadia statement on karnataka election: कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार को लेकर प्रवीण तोगड़िया ने कसा तंज

• LAST UPDATED : May 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Pravin Togadia statement on karnataka election:: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का शनिवार को बैरागढ़ में हिंदू हेल्पलाइन के अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी के निवास पर जोरदार स्वागत हुआ। मीडिया से चर्चा करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को महंगाई से निजात चाहिए, रोजगार चाहिए। सरकार को एक करोड़ बेजरोगार युवाओं को रोजगार देना चाहिए। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करना चाहिए। सरकार किसानों को फसल के उचित दाम दे।

  • बेरोजगार युवाओं को रोजगार दें सरकार
  • पेट्रोल डीजल के दाम कम करना चाहिए

चुनाव में भाजपा को बजरंगबली भी नहीं बचा पाए

प्रवीण तोगड़िया ने बजरंग दल से जुड़े सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि काम करेंगे तो बजरंग बली का नाम लिए बिना भी वोट मिल जाएंगे। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए। यदि दो बच्चो से ज्यादा बच्चे पैदा करें तो उसे 10 साल के लिए जेल में डाल देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दुओं की जनसंख्या कम हो रही है।

केरला स्टोरी ऐसी फिल्म बनाना शर्मनाक

वहीं केरला फिल्म पर लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मै केरला कि कहानी को शर्म की घटना मानता हूं। यह फिल्म तब बनी जब भारत में हिन्दुओं की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। हमारी बहन-बेटियों को कोई उठा कर ले जाए यह गौरव की नहीं शर्म की बात है। उनकी सुरक्षा को लेकर अभी कोई आवाज नहीं उठा रहा है। इनको सुरक्षित करने का व्यवस्था करना चाहिए। इसके लिए एंटी लव जिहाद कानून बनना चाहिए नहीं तो कल को भोपाल फिल्म भी बन सकती है। फिल्म देखकर वोट बटोरने की राजनिती बंद होनी चाहिए।

Also Read: मध्यप्रदेश पर कर्नाटक चुनाव का असर, क्या बीजेपी के एजेंडे में होगा बदलाव?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox