होम / मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों का बड़ा अपडेट! जानें किस दिन के बाद होंगे चुनाव?

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों का बड़ा अपडेट! जानें किस दिन के बाद होंगे चुनाव?

• LAST UPDATED : May 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Assembly Election 2023 Date, भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 6 महिने बाद होने वाले है। जिसके चलते राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब निर्वाचन आयोग ने भी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए काम शुरू कर दिया है। जिसके चलते मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। मिली जानकारी मिली है कि विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर के बाद ही होगा।

18 साल की उम्र पूरी करने वाले नागरिक कर सकेंगे मतदान

बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक साल में चार तिथियां निर्धारित कर दी है। एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा, मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वा सकते है। 1 अक्टूबर 2023 को जो युवा 18 साल की उम्र पूरी कर रहा है। वह मतदान कर सकेगा।

2 किमी से अधिक दूरी पर न हो मतदान केंद्र

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता के लिए 2 किमी से अधिक दूरी पर मतदान केंद्र न हो। साथ ही एक मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या भी ना रहे, इस पर विशेष ध्यान दें।

ये भी पढ़ें: चुनावी साल में जनता को लुभाने लगी BJP और Congress, जानिए दोनों पार्टीयों की घोषणओं की लिस्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox