होम / BJP Manifesto committee: भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के साथ घोषणा पत्र समिति का गठन

BJP Manifesto committee: भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के साथ घोषणा पत्र समिति का गठन

• LAST UPDATED : July 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), BJP Manifesto committee: चुनाव की तैयारी को लेकर बीते रात भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति की सूची जारी की है। इसके साथ ही चुनाव के लिए बनने वाले घोषणा पत्र के लिए भी समिति गठित कर दी गई है। इस समिती की कमान पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को सौंपी गई है। वहीं प्रभात झा को सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।

  • पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को मिली कमान
  • प्रभात झा को सह प्रमुख बनाया गया

जयंत मैलया बने प्रमुख

इस घोषणा पत्र समिति में प्रमुख जयंत मैलया, सह प्रमुख प्रभात झा, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद सिंह सोलंकी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य, लता वानखेड़े, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे, डीडी उइके, राज्यवर्धन सिंह, दीपक विजयवर्गीय, अजय प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस कवींद्र कियावत,एसएनएस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. विनोद मिश्रा का नाम शामिल हैं।

प्रबंधन समिति कि सूची

बता दें प्रबंधन समिति कि सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल का नाम शामिल हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, पूर्व मंत्री व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह, पूर्व मंत्री विधायक रामपाल सिंह, विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व मंत्री विधायक अजय विश्नोई, सांसद गजेंद्र पटेल, मप्र के मंत्री भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, सतना के सांसद गणेश सिंह शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता और पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के भी नाम पर मुहर लगी है। चुनाव प्रबंधन समिति में सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का नाम शामिल हैं।

Also Read: राज्यवार बाघों की संख्या में मध्यप्रदेश बना नंबर-1, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox