होम / कुशवाहा समाज को साधने में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! महाकुंभ में सीएम शिवराज ने किए कई बड़े ऐलान

कुशवाहा समाज को साधने में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! महाकुंभ में सीएम शिवराज ने किए कई बड़े ऐलान

• LAST UPDATED : August 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP POLITICS, भोपाल: एमपी में विधानसभा चुनावों के चलते सत्ताधारी सरकार लगातार जातीयों को साधने में जुटी है। जिसके चलते कल एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुशवाहा समाज के महाकुंभ में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने कहा कुशवाहा समाज की तारीफ कर उनके लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर उन्हें साधने का प्रयास किया।

कुशवाहा देशभक्त और परिश्रमी समाज – सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुशवाहा समाज देशभक्त और परिश्रमी समाज है। समाज को संगठित रहकर आगे बढ़ना है। कुशवाहा समाज भारतीय संस्कृति का रक्षक है। इसी समाज से चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक जैसे रत्न निकले। फल-फूल, सब्जी के उत्पादन और व्यापार से जुड़े कुशवाहा समाज के हित में उद्यानिकी फसलों के लिए पृथक मार्केटिंग बोर्ड का गठन को विचौलियों से निजात मिल सके।

MP POLITICSसीएम ने करें कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री ने सोमवार को भेल कुशवाह समाज के लिए कई बड़ी ऐलान किए। उन्होंने सागर में लवकुश मंदिर के निर्माण एवं सामुदायिक धर्मशाला के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि का चेक कशवाहा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मप्र के कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • सागर में लवकुश मंदिर एवं सामुदायिक धर्मशाला का 10 करोड़ की लागत से निर्माण होगा
  • उद्यानिकी फसलों जैसे फल, फूल सब्जी की बेहतर विपणन व्यवस्था के लिए पृथक उद्यानिकी फसल मार्केटिंग बोर्ड गठित किया जाएगा।
  • अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मप्र के कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी
  • उद्यानिकी फसलों के लिए पृथक मंडी बनाई जाएगी

ये भी पढे: महाकाल मन्दिर में आधी रात से ही लगा भक्तों का ताँता! उमा महेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन महाकाल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox