होम / बुजुर्ग ने खाए नूडल्स और हो गई मौत! प्रेमी के साथ भागने के लिए नातिन ने की यह शर्मनाक हरकत

बुजुर्ग ने खाए नूडल्स और हो गई मौत! प्रेमी के साथ भागने के लिए नातिन ने की यह शर्मनाक हरकत

• LAST UPDATED : August 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Crime News, ग्वालियर: एमपी के ग्वालियर से एक हैरतांगेज खबर सामने आ रही है। जहां एक बुजुर्ग महिला की नूडल्स खाने के बाद मौत हो गई। मामला शहर के सिरोल थाना इलाके का है। पर इस मामले में मौत की वजह नूडल्स नहीं बल्कि बुजुर्ग महिला की नातिन है। जिसके चलते पुलिस ने अब लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, सिरोल इलाके में किशनलाल संखवार और उनकी पत्नी कंठश्री,  बेटा सोनू और नातिन काजल एक साथ रहते थे। काजल का किसी बंटी संखवार के साथ प्रेम संबंध था। जिसके चलते काजल ने घर प्रेमी के साथ भागने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने सोमवार शाम को नूडल्स बनाए। लेकिन काजल ने इसमें नींद की गोलियां डाल दी। जिसे खाने के बाद सभी की तबीयत खराब हो गई और मौका देखते ही काजल प्रेमी के साथ भाग गई।

जब इस घटना की जानकारी रिशतेदारों को लगी। तब उन्होंने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने नाना किशनलाल को मृत घोषित कर दिया था।  जबकि नानी की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद रिशतेदार घर से भागकर गई नातिन को कोस रहे है। मामले में सिरोल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी,। लेकिन अब लड़की के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा की धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

नातिन भी अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद जब पुलिस ने काजल की तलाश शूरू की है। टीम दिल्ली पहुंची तब पता लगा कि उसने भी नींद की गोलियां खाई थी।  जिसकी वजह से उसकी भी तबीयत खराब हो गई। उसका इलाज दिल्ली स्थित अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया की गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। जैसे ही युवती की अस्पताल से छुट्टी की जाएगी। उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढे: महाकाल मन्दिर में आधी रात से ही लगा भक्तों का ताँता! उमा महेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन महाकाल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox