होम / राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, 1 महीने में दूसरी बार एमपी आएंगी राष्ट्रपति

राजधानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, 1 महीने में दूसरी बार एमपी आएंगी राष्ट्रपति

• LAST UPDATED : August 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), President Draupadi Murmu’s visit MP, भोपाल:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एमपी की राजधानी भोपाल दौरे पर पहुंचेगी। वो भोपाल में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू उत्कर्ष और उन्मेष का शुभारंभ करेंगी। बता दें की यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया आयोजित किया जा रहा है।

राज्यों की संस्कृति की होगी झलक

कार्यक्रम में एक ही मंच पर अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। देशभर से 500 कलाकार इस कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देंगे। राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में 3 से 5 अगस्त तक भारत की लोक एवं जनजातीय अभिव्यक्तियों का राष्ट्रीय उत्सव ‘उत्कर्ष और उन्मेष’ की शुरुआत होने जा रही है। 

जानें शेड्यूल

  • राष्ट्रपति तीन अगस्त को सुबह 11 बजे भोपाल आएंगी।
  • फिर सड़क मार्ग से रवींद्र भवन में होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए जाएंगी।
  • वहां से राजभवन जाएंगी। शाम को चार बजे भोपाल से रवाना हो जाएंगी। 

शुरक्षा का किया गया है तगड़ा इंतजाम

प्रेसिडेंट सिक्योरिटी फोर्स भी भोपाल आ चुका है। जिसके चलते सड़क मार्ग पर चलने के दौरान भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है। सुरक्षा के लिए लगभग 150 पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं। जिनमें दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसर हैं। प्रदेश भर से पुलिस के अधिकारी बुलाए गए हैं। सुरक्षा में लगभग तीन हजार जवानों की तैनाती भी की गई है।

1 महीने में दूसरा मप्र दौरा

एक महीने में यह दूसरी बार है। जब राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति मुर्म इससे पहले 13 जुलाई को ग्वालियर आयी थी। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की चौथी असेंबली में हिस्सा लिया था। उन्होंने संघीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस का भी दौरा किया। यहां राष्ट्रपति का सिंधिया परिवार ने जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढे: कभी MP के इस वरिष्ठ नेता ने जिता था सुरजेवाला का राज्य! क्या अब होगा हिसाब बराबर?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox