होम / एमपी में आदिवासियों के साथ ‘अत्याचार’ जारी, BJP विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक को गोली मारी!

एमपी में आदिवासियों के साथ ‘अत्याचार’ जारी, BJP विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक को गोली मारी!

• LAST UPDATED : August 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP NEWS, भोपाल: बीते महिने एमपी का आदिवासी पेशाब कांड पुरे देश में गर्म मुद्दा बना हुआ था। जिसके चलते देश भर में आदिवासी युवक के साथ किए गए इस घिनौने कांड की आलोचना हो रही थी। जिसके बाद इस कांड के आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई। लेकिन इसके बाद भी एमपी में आदिवासीयों के हालात अभी तक नहें सुधरे है। इसी कड़ी में एमपी के सिंगरौली से एक और ताजा मामला सामने आ रहा है। जहां बेजीपी विधायक के बेटे ने आदीवासी युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी।

आदिवासी युवक गंभीर रूप से घायल

गोलीकांड के बाद आदिवासी युवक सूर्य प्रकाश खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्या का प्रयास का केस लगने के बाद भी विधायक के बेटे को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।  

बेटा पहले भी चला चुका गोली

विधायक राम लल्लू वैश्य 3 बार से लगातार सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक है। बता दें कि इससे पहले भी एक बार बीजेपी विधायक के बेटे ने गोली चलाई थी। घटना सिंगरौली जिले के मोरवा थाना इलाके की है। गाड़ी निकालने को लेकर विधायक के बेटे विवेक और उसके साथी दीपक पनिका का कुछ लोगों से रास्ते पर गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ था।

इस तरह हुआ विवाद

इसके बाद विवेक वैश्य और उसके साथियों ने राहुल खैरवार, आदित्य खैरवार, लालचंद खैरवार, सूर्य प्रकाश खैरवार और केरू खेरवार से झगड़ा किया। इसी बहस के दौरान बीजेपी विधायक के बेटे विवेक वैश्य ने कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। इससे सूर्य प्रकाश खैरवार की कलाई में चोट लग गयी. घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

ये भी पढ़े: सीएम शिवराज का बड़ा प्लान! युवा वोटर्स को ऐसे साधेगी बजेपी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox