India News (इंडिया न्यूज), Rewa Gang Rape: मध्यप्रदेश में चुनाव का समय है। सारे पार्टी के नेता महिलाओं को लेकर कई घोषणाएं कर रहें है। कोई महिलाओं के लिए लाडली बहना बता रहें हैं तो कोई नारी सम्मान की बात कर रहे हैं। लेकिन आज प्रदेश की महिला कितनी सुरक्षित है इस ख़बर से हम समक्ष सकते हैं। मध्यप्रदेश के रीवा जिले मेंदो नाबालिग बहने जिनकी उम्र 14 और 16 साल बताई जा रही है, उनके साथ गैंगरेप कर के उनका वीडियो वायरल कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 25 दिन पुरानी है। यह घटना तब पुलिस के सामने जब इन दो बहनों के रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने अभी इस वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बहने हनुमान थाना क्षेत्र में पिपराही जंगल में सब्जी तोड़ने गईं थी तभी आरोपियों ने इनके साथ छेड़छाड़ किया। जब बहनों ने इसका विरोध किया तो बारी-बारी से सब ने मिलकर लड़कियों का रेप किया। रेप के बाद आरोपियों ने यह बात किसी को भी बताने से मना किया था और धमकी भी दिया था कि अगर यह बात बाहर आएगी तो जान से मार देंगे। जिसके कारण दोनों ने यह बात 25 दिन तक किसी को नहीं बताया।
इस घटना का वीडियो 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए दोनों पीड़िता सहित उनके परिवार से मुलाकात की है। इस पूरी घटना में 7 आरोपी शामिल हैं। जिसमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो की तलाश जारी है। इस मामल में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 376 (डी), 506 सहित 5/6 पाक्सो एक्ट, एवं आईटी एक्ट की धारा 66(ई), 67 एवं 67 (ए) के तहत अपराध दर्ज किया है।
Also Read: कमलाथ ने शिवराज सिंह के बयान पर किया पलटवार, कहा- गालियों के बदले, अपशब्द नहीं मिलेंगे