होम / मध्य प्रदेश का 53वां जिला बना मऊंगज! जानें एमपी में कैसे बने 52 जिले?

मध्य प्रदेश का 53वां जिला बना मऊंगज! जानें एमपी में कैसे बने 52 जिले?

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज), 53rd district of MP Mauganj, भोपाल: एमपी में चुनावों से पहले अऊगंज के स्थानीय निवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि अब मऊगंज एमपी का 53 वां जिला बन गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन यानि की कल 15 अगस्त जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराया जाएगा और कल ही कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना होगी।

जिले के पहले कलेक्टर 

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 अगस्त को मऊगंज  जिले के लिए नए जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर के तौर पर IAS अजय श्रीवास्तव की पदस्थापना की है।  इसके पहले इसी दिन सोनिया मीना, भाप्रसे (2013) को कलेक्टर, जिला मऊगंज के पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया था. लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आदेश को चंद घंटों के अंदर ही निरस्त कर दिया गया।

पहले एसपी

नवीन मऊगंज जिले के पहले पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन होंगे। अब प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में वीरेंद्र जैन को मऊगंज जिले की जिम्मेंदारी सौंप दी गई है। विरेंद्र जैन सेनानी 8वीं वाहिनी विस बल छिंदवाड़ा में पदस्थ थे। जिन्हें आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक जिला मऊगंज बनाए जाने का आदेश जारी किया गया है।

इतनी तहसील हैं शामिल

13 अगस्त रविवार की सुबह सरकार ने रीवा जिले की 3 तहसीलें (मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी) को मिलाकर मऊगंज जिले के गठन किया जाएगा। मऊगंज प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। बता दें कि अब मऊगंज जिला बनने के बाद रीवा जिले में 9 तहसीलें शेष बची हैं। जिनमें हुजूर, हुजूर नगर , त्योंथर, रायपुर कर्चुलियान, जवा. गुढ़, सिरमौर, मनगवां और सेमरिया बाकी बचेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 महीने पहले नए मऊगंज जिले की घोषणा की थी।

मध्यप्रदेश में इस तरह से बने 52 जिले

  • 1956 में मध्य प्रदेश की स्थापना के समय राज्य में 43 जिले थे।
  • 1972 में दो जिलों के निर्माण के बाद, राज्य में 45 जिलें थे।
  • 1998 में प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी, इस दौरान 16 और राज्य बनाये गये, इसके बाद प्रदेश में 61 जिले हो गये।
  • 2000 में, छत्तीसगढ़ को विस्थापित करके मध्य प्रदेश एक राज्य बन गया, जिसके बाद राज्य के 16 जिले छत्तीसगढ़ में चले गए, जिससे मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या फिर से घटकर 45 हो गई।
  • 2003 में, तत्कालीन प्रधान मंत्री उमा भारती ने राज्य में तीन नए जिले बनाने की घोषणा की, जिसमें अशोकनगर, अनुपपुर और बुरहानपुर शामिल थे। इसके बाद, राज्य में 48 जिलें थे।
  • 2008 में सीएम शिवराज ने सिंगरौली और अलीराजपुर जिलों की स्थापना की जिसके बाद जिलों की संख्या 50 हो गई।
  • 2016 में सीएम शिवराज ने आगर मालवा की स्थापना की और 2018 में निवाड़ी एक जिला बन गया। जिसके बाद राज्य में 52 जिले हो गए।
  • मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा सीएम शिवराज ने की थी और अब 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद यह नया जिला बन जाएगा।

ये भी पढ़े: श्रावण मास का छठा सोमवार, आधी रात से ही लगा भक्तों का ताँता! 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox