होम / तिरंगे का अपमान, स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में फहरा दिया उल्टा तिरंगा!

तिरंगे का अपमान, स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में फहरा दिया उल्टा तिरंगा!

• LAST UPDATED : August 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Tricolor Insult in Mp, भोपाल:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था। जिसके चलते एमपी में भी लोगों ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रदेश के कई जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। तो कई जगाहों पर ध्वजारोहण किया। जिसके चलते कल मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ जोसेफ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही और अनदेखी के चलते राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया।

जिससे ध्वज में हरा रंग आसमान की ओर होकर केसरी रंग जमीन की तरफ था। ध्वजारोहण के समय जिला अस्पताल के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

फहराया उल्टा तिरंगा

जैसे ही ध्वजारोहण किया गया उसके बाद समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान प्रारम्भ किया। राष्ट्रगान के पश्चात भी उल्टा तिरंगा फहराता दिखाई दिया। उल्टा तिरंगा फहराने का मामला संज्ञान में आते ही आनन फानन में त्रुटि को सुधारकर ध्वज को सीधा कर फहराया गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर! मध्य प्रदेश में आज से शुरू हो रहे शिक्षकों के तबादले, जानें विवरण

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox