होम / Arvind kejriwal in MP: विंध्य की जनता से सीधा संवाद करेंगे आप राष्ट्रीय संयोजक अरिवंद केजरीवाल, भगवंत मान भी रैली में होगे शामिल

Arvind kejriwal in MP: विंध्य की जनता से सीधा संवाद करेंगे आप राष्ट्रीय संयोजक अरिवंद केजरीवाल, भगवंत मान भी रैली में होगे शामिल

• LAST UPDATED : August 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Arvind kejriwal in MP: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में सारी पार्टियां जुट गई है। प्रदेश की प्रमुख दो पार्टियां भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ अब आम आदमी पार्टी भी अपनी तैयारी में लग गई है। इसी क्रम में 20 अगस्त को मध्य प्रदेश के रीवा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक रैली की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस रैली के संबोधन में आम आदमी पार्टी की गारंटी की घोषणा करेंगे।

  • 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
  • उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू

गारंटी दने की तैयारी

मध्यप्रदेश चुनाव के नजरीय से रीवा विंध्य इलाके का प्रमुख शहर माना जाता है। पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रीवा के लोगों के साथ संवाद भी करेंगे। साथ ही कुछ घोषणाएं करने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार ना केवल घोषणाएं करती है बल्कि की गई घोषणाएं की गारंटी भी देती है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है।

आप राष्ट्रीय संयुक्त सचिव

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंकज सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सूची को अंतिन रुप देने के बाद यानी फाइनल करने के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ने एक्स यानी की ट्वीटर पर एक पोस्ट भी किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पहले से ही घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। उन्होंने कहा था कि आप पूरी ताकत से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

Also Read: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर की गई चर्चा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox