होम / Randeep surjewala: जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने किया हमला, पूछा किस बात का आशीर्वाद दें?

Randeep surjewala: जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने किया हमला, पूछा किस बात का आशीर्वाद दें?

• LAST UPDATED : September 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Randeep surjewala: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई है। जिसे लेकर कांग्रेस नेता और एमपी चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अवसरवादियों को क्यों आशीर्वाद देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वोट नही माफी मांगने की हिदायत दी है।

  • अबतक 20 हजार 489 किसानों ने आत्महत्या की है
  • क्या महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार के लिए आशीर्वाद दें

किस बात पर आशीर्वाद दें

उन्होंने हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में अबतक 20 हजार 489 किसानों ने आत्महत्या की है। क्या इस बात के लिए उन्हें आशीर्वाद दें। या फीर जो 58000 बहन बेटियों बहुओं के साथ बलात्कार हुआ उसके लिए आशीर्वाद दें। क्या 67 हजार बच्चियों का अपहरण किया गया उसके लिए आशीर्वाद दें।

या फीर तमाम बहालीयों में किए जा रहे फर्जीवाड़ा कर नौजवान के भविष्य को बर्बाद करने के लिए आशीर्वाद दें। आप ही बताओं इन्हें किस बात पर आशीर्वाद दें। क्या महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार के लिए आशीर्वाद दें। आदिवासी लोगों पर अत्याचार और पेशाब करने के लिए क्या आशीर्वाद दें। दलित पर अत्याचार करने में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाने के लिए आशीर्वाद दें।

पूरे प्रदेश में यात्रा

बता दें कि जन आशीर्वाद यात्रा पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। जिसके लिए 5 जन आशीर्वाद यात्रा 19 दिनों का सफर तय करेगी। आज इसका शुभांरभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने किया है। बता दें कि निकलने वाली पांच यात्रा में सबसे पहली यात्रा आज सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से शुरु होनी है। जिसके बाद दूसरी यात्रा उज्जैन संभाग के नीमच से 4 सितंबर को निकाली जाएगी।

जिसको रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी देंगे। वहीं तीसरी यात्रा 5 सितंबर को जबलपुर संभाग के मंडला से शुरु की जाएगी। जिसको केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। 5 सिंतबर को ही चौथी यात्रा चंबल संभाग के श्योपुर से निकाली जाएगी। यहां भी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद होंगे। वहीं पाचवी और आखरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 6 सितंबर को निकाली जाएगी। जिसे केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाएंगे।

Also Read: जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाने पर उमा भारती ने दिया बड़ा बयान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox