होम / जबलपुर में मेस के खाने से सैकड़ों छात्र फूड पॉयजनिंग के शिकार! अस्पताल में भर्ती

जबलपुर में मेस के खाने से सैकड़ों छात्र फूड पॉयजनिंग के शिकार! अस्पताल में भर्ती

• LAST UPDATED : September 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP NEWS, जबलपुर: जबलपुर के मांडवी कॉलोनी स्थित एकलविया आदिवासी छात्रावास के 100 बच्चों की तबीयत कल सोमवार को अचानक बिगड़ गई। जहां करीब 100 बच्चों को रात के खाने के बाद अचानक उल्टी होने लगी। इन बच्चों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। कई निजी अस्पतालों ने बच्चों को सरकारी अस्पतालों में रेफर कर दिया जिसके बाद सभी बच्चों को जबलपुर के विक्टोरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सभी बीमार बच्चे आदिवासी समुदाय के हैं और यहां मांडवा कॉलोनी के एकलव्य आदिवासी छात्रावास में रहते हैं। बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

फूड प्वाइजनिंग से बीगड़ी तबीयत

जानकारी मिली है की फूड प्वाइजनिंग थी और इसकी वजह से सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। एकलव्य आदिवासी छात्रावास का उद्देश्य लगभग 460 बच्चों को समायोजित करना है। पहले राउंड में पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को खुराक दी जायेगी। कल करीब 120 बच्चों ने एक साथ खाना खाया था।

बच्चों की हालात बेहतर

फिलहाल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। कोई भी गंभीर रूप से बीमार नहीं है। अस्पताल में बच्चों की देखरेख के लिए प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा अधिकारी मौजूद हैं। विद्यालय में 450 छात्र अध्ययनरत हैं।

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox