होम / Gaurishankar Bisen: कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने क्षतिग्रस्त फसलों का खेतों में पहुंचकर किया अवलोकन

Gaurishankar Bisen: कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने क्षतिग्रस्त फसलों का खेतों में पहुंचकर किया अवलोकन

• LAST UPDATED : September 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Gaurishankar Bisen: मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बालाघाट के लालबर्रा और खैरलांजी क्षेत्र में पिछले दिनों बाढ़ से प्रभावित किसानों की खेत की फसलों और क्षतिग्रस्त मकानों का अवलोकन किया और प्रभावित परिवार से मिलकर उन्हें शासन स्तर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया हैं। बता दें कि अतिवृष्टि के कारण जिले में एक सौं से अधिक परिवारों के मकान प्रभावित और क्षतिग्रस्त हो गये। इसी तरह से कई ग्रामों में नाला या नदी किनारे में लगायी गई धान की फसल खराब हो गई हैं। जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची हैं।

  • मुआवजा के लिए सर्वे के दिये निर्देश
  • हजार एकड़ से अधिक खेतों की फसल हुई प्रभावित

पटवारियों के हड़ताल का असर

मिली जानकारी के मुताबिक खैरलांजी के चिचोली, टेमनी, कुम्हली, मोहाड़ सहित अन्य गांव के किसानों की एक हजार से अधिक एकड़ धान की फसल को नुकसान पहुंचा हैं। जिसके सर्वे के लिये केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन द्वारा निर्देश दिये गएं हैं। बिसेन ने बताया कि पटवारियों के हड़ताल में होने के चलते कृषि विभाग के अधिकारियों और पंचायत के कर्मचारियों को सर्वे के लिए लगाया गया हैं। उन्होने अधिकारियों के साथ फसल क्षति का आंकलन किया हैं। जिसमें एक हजार से अधिक एकड़ की फसल प्रभावित हुई हैं। फसलों या मकानों की क्षति को लेकर सर्वे कराया जा रहा हैं। जिन्हें शासन स्तर से हर संभव मदद दी जायेगी।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox