होम / MP News: MP विधानसभा चुनाव में दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री को उतारा मैदान में, जानें क्यों है ये सीट खास

MP News: MP विधानसभा चुनाव में दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री को उतारा मैदान में, जानें क्यों है ये सीट खास

• LAST UPDATED : September 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी कर ली है। साथ ही भाजपा ने भी कमर कस ली है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में एक बार फिर भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। कुछ दिन पहले ही भाजपा ने अपनी 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की।

नरेंन्द्र सिंह तोमर को उतारा मैदान में

इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। उन नेताओं में से एक नाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी है। इस समय वो भारत सरकार में कृषि मंत्री हैं। भाजपा ने दिमनी विधानसभा सीट से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।
बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर 2009 से ही केंद्र में हैं और अब भाजपा ने उन्हें वापस प्रदेश में एक्टिव कर दिया है। आखिर क्यों एक केंद्रीय मंत्री को मध्य प्रदेश की दिमनी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। भाजपा के लिए दिमनी सीट इतनी महत्वपूर्ण क्यों है।

दिमनी सीट का क्या है इतिहास ?

दिमनी सीट के इतिहास की बात करें तो सन 1980 से 2008 तक दिमनी सीट पर भाजपा का दबदबा रहा, आपको बता दें कि पिछले दो चुनावों से यह सीट भाजपा के हाथो से चली गई। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया ने बाजी मार ली। साथ ही 2018 के चुनाव में कांग्रेस के नेता गिर्राज दंडोतिया ने जीत दर्ज की। अब भाजपा ने अपने गढ़ में फिर से वापसी करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा है।

नरेंद्र सिंह तोमर को क्यों मिला मौका?

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वर्तमान में मध्य प्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट से सांसद हैं। मुरैना क्षेत्र में उनका अच्छा खासा दबदबा है। कृषि मंत्री 20 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहें हैं। कृषि मंत्री ने साल 1998 में अपने जीवन का पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। अभी तक वो 2 विधानसभा और 3 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनको आज तक किसी भी चुनाव में हार का सामना नही करना पडा हर बार उन्हें जीत हासिल हुई है।

Also Read: MP Election News: चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग, BJP नेता बोले- जन आक्रोश यात्रा में न दिग्विजय पहुंचे और…

India Smart Cities Conclave in Indore 2023: इंदौर बना भारत का सबसे स्मार्ट सिटी शहर, राष्ट्रपति ने कई शहरों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox