होम / MP News: भोपाल के महिला थाने को मिला ISO प्रमाण पत्र, देश का पहला वुमन पुलिस स्टेशन, पाई ये उपलब्धि

MP News: भोपाल के महिला थाने को मिला ISO प्रमाण पत्र, देश का पहला वुमन पुलिस स्टेशन, पाई ये उपलब्धि

• LAST UPDATED : October 13, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल का महिला थाने ने बेहतरीन उपलब्धि हासिल की। महिला थाने ने ISO द्वारा प्रमाणित होने वाला देश का पहला 9001:2015 सर्टिफाइड महिला पुलिस स्टेशन बन गया है।  सामुदायिक पुलिसिंग के तहत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा बनाए गए विक्टिम फ्रेंडली महिला थाना को ISO की टीम द्वारा मूल्यांकन एवं गुणवत्ता के आधार पर आइएसओ अवार्ड के लिए थाने को चयनित किया। भोपाल के कई आला अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

पहला सर्टिफाइड महिला थाना

बता दें कि भोपाल का महिला थाना प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का पहला ISO 9001:2015 सर्टिफाइड थाना बन गया है। इस दौरान पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने बोला कि, महिला अपराधों पर अंकुश के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत निरंतर प्रयास कर रहे है। महिलाओं की समस्याओं के लिए सभी थानों में ऊर्जा हेल्प डेस्क भी सक्रिय है, लेकिन यह महिला संबंधी अपराधों के निराकरण में प्रमुख केंद्र के रूप में है।

बुनियादी ढांचे पर काम कर हासिल की उपलब्धि

ये प्रयास महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए और उनके प्रभावी ढंग से निराकरण में काफी मददगार साबित होगा। साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि के लिए महिला थाने के समस्त स्टाफ को बधाई दी। ये थाना एक समय अपनी नम दीवारों, बदबूदार शौचालयों और जर्जर कमरों के लिए जाना जाता था। बता दें कि महिला थाना पिछले 3 सालों में अपने बुनियादी ढांचे पर काम करके शहर का दूसरा आईएसओ-प्रमाणित पुलिस स्टेशन बन गया है, पहला मिसरोद पुलिस स्टेशन है।

Also read:कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दीवाली पर मिल सकता है DA Hike…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox