होम / MP Election 2023: पहली सूची जारी होते ही कांग्रेस में बगावत, नेता को टिकट मिलने पर दावेदार नाराज

MP Election 2023: पहली सूची जारी होते ही कांग्रेस में बगावत, नेता को टिकट मिलने पर दावेदार नाराज

• LAST UPDATED : October 16, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने माया त्रिवेदी को उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके चलते कई दावेदारों और उनके समर्थकों ने नाराजगी भी जताई है। कंठाल, फाटक, कोयला, आगर नाका और कांग्रेस ऑफिस सहित कई जगह माया त्रिवेदी के पुतले फूंके गए है।

कांग्रेस में बगावत शुरू

एमपी में कुल 230 विधानसभा सीट है जिसमें से कांग्रेस पार्टी ने रविवार को 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए है। लिस्ट जारी होते ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल नजर आ रहा है। उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी का विरोध शुरू हो रहा है। जिसके चलते शहर के कुछ स्थानों पर उनके पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। माया त्रिवेदी को टिकट मिलते ही कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। कई जगह माया त्रिवेदी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

उज्जैन विधानसभा सीट से माया त्रिवेदी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जिसके चलते कई दावेदारों और उनके समर्थकों ने नाराजगी भी जताई है।

NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले…

NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रितेश शर्मा ने कहा कि माया त्रिवेदी को टिकट देना गलत है क्योंकि वह योग्य उम्मीदवार नही हैं उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार के सामने बागी होकर चुनाव लड़ा था। साथ ही पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने इसलिए भी वह पूजा अर्चना करवा चुके हैं। इससे कांग्रेस का अहित होगा। जब माया त्रिवेदी निर्दलीय चुनाव लड़ी थी तब उन्हें 10,000 वोट आए थे। इसीलिए उनका पुतला फूंका गया है अगर यह टिकट नहीं बदला गया तो आने वाले समय में और भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : INDvsPAK: विराट कोहली ने किया मोहम्मद रिजवान को ट्रोल, जानिए वजह

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox