होम / MP Election 2023: निर्दलीय विधायक ने थामा भाजपा का दामन, CM हाउस में ली सदस्यता

MP Election 2023: निर्दलीय विधायक ने थामा भाजपा का दामन, CM हाउस में ली सदस्यता

• LAST UPDATED : October 16, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल 1998 से 2013 तक लगातार 3 बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं।

2013 में उनको बीजेपी उम्मीदवार डॉ. योगेंद्र निर्मल ने हरा दिया था। इसके बाद 2018 में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और बीजेपी प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल को 4000 वोटों से हरा दिया था।

प्रदीप जयसवाल के बारे में

बता दें कि प्रदीप जायसवाल पहले कांग्रेस के सदस्य थे। ये कांग्रेस सरकार में खनिज मंत्री रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदीप जायसवाल को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।  2018 के विधानसभा चुनाव में जायसवाल ने भाजपा के डॉ. योगेंद्र निर्मल को हराया था। हालांकि 15 महीने बाद जब प्रदेश से कांग्रेस की सरकार गिर गई तो प्रदीप जायसवाल ने भाजपा को समर्थन दिया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी के विरोधी माने जाते हैं।

 

Also Read: MP Election 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जानिए किसे कहाँ…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox