होम / MP Election 2023: कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए भानु ठाकुर, पार्टी को बदलाव की उम्मीद

MP Election 2023: कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए भानु ठाकुर, पार्टी को बदलाव की उम्मीद

• LAST UPDATED : October 20, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश के चुनावी रण में फेरबदल का दौर जारी है। प्रदेश में मतदान की तारीखों के ऐलान होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है, वहीं अपनाी पसंद की विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर नेताओं के नाराज होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। हालफिल्हाल में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में भानु ठाकुर का भी नाम जूड़ गया है। जानकारों की मानें तो वह दतिया के भांडेर से टिकट न मिलने पर नाराज थे।

बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश की भांडेर विधानसभा सीट से फूल सिंह बरैया के नाम पर मुहर लगाई थी। जिससे नाराज होकर कांग्रेस के महामंत्री रहे भानू ठाकुर ने पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी।

सोशल मीडिया एक्स पर किया शेयर

कांग्रेस पर लगाया आरोप

इसके साथ ही बता दें कि भानू ठाकुर ने अपने एक बयान में कांग्रेस पर अन्यायपूर्ण फैसला लेने का भी आरोप लगाया है। साथ ही उनका कहना था कि प्रदेश में खांगर, परिहार और राय समाज के 10 लाख वोट हैं, सभी को उनका हक दिया जाना चाहिए। पार्टी ने विधानसभा चुनावों में टिकट का वादा किया था, लेकिन एक बार फिर अन्याय किया।

Also Read: MP Election 2023: चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, बुंदेलखंड में जेठ और बहू का मुकाबला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox